October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

आँगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण तेजी से करायें व निर्माण की नियमित निगरानी करेंः-सीडीओ

हरदोई। आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी की अध्यक्षता में आँगनबाड़ी केंद्रों के सम्बन्ध में बैठक हुई। समस्त खण्ड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से और सीडीपीओ भौतिक रूप से बैठक में उपस्थित रहे। सम्बंधित ग्रामों के सचिव व सम्बंधित जेई भी बैठक में उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आँगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण तेजी से कराया जाये। निर्माण की नियमित निगरानी की जाये। बेंहदर विकास खण्ड के महमूदपुर लालता गाँव के सचिव पर निर्माण में रूचि न लेने पर कार्रवाई की संस्तुति करने के निर्देश दिए। सीडीपीओ बिलग्राम को निर्माण की स्थिति की सम्पूर्ण जानकारी न होने पर कड़ी फटकार लगायी तथा प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए और बैठक में खसरौल के अनुपस्थिति सचिव सहित चार सचिवों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सीडीपीओ द्वारा खण्ड विकास अधिकारियों से निर्माण के सम्बन्ध में नियमित संवाद किया जाये तथा सभी केंद्रों पर पेयजल व शौचालय की उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। बैठक में जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

यातायात को व्यवस्थित करने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

admin

लखनऊ में रोजगार मेले में:104 कंपनियां कर रहीं हायरिंग, 15 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

Bhaskarnews

महाकुम्भ दुनियां के सामने सांस्कृतिक विरासत व क्षमताओं को प्रदर्शित करता हैः-नितिन अग्रवाल

admin

Leave a Comment