October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

एमएलसी से ग्राम प्रधानों ने सामुदायिक केंद्र/बारात घर की मांग की

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

एमएलसी से ग्राम प्रधानों ने सामुदायिक केंद्र/बारात घर की मांग की

कछौना, हरदोई। वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्र में सांस्कृतिक केंद्र व बरात घर व सामुदायिक केंद्र की निशांत आवश्यकता है। क्योंकि विद्यालयों व ग्राम सचिवालय में वैवाहिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध है। वैवाहिक कार्यक्रम के कारण विद्यालयों व ग्राम सचिवालय का प्रांगण प्रभावित होता था। विद्यालयों के भवनों की दशा खराब हो जाती थी। वैवाहिक कार्यक्रम होने के कारण नौनिहालों का शिक्षण कार्य प्रभावित होता था। ग्रामीण क्षेत्र में बरात घर न होने के कारण आम जनमानस के सामने संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। उनकी माली हालत यह नहीं है कि वह कस्बा क्षेत्र में जाकर मैरिज लॉन किराए पर लेकर कार्यक्रम संपन्न कर सके। ग्रामीणों की मांग पर विकासखंड कछौना की ग्राम सभाओं के प्रधानों ने एमएलसी अशोक अग्रवाल से ग्राम सभा में बारात घर बनवाने की मांग की। जिस पर एमएलसी ने ग्राम प्रधानों को आश्वासन दिया, ग्रामीणों की मांग को ध्यानगत रखते हुए शासन को अवगत कराते हैं, सरकार से विशेष बजट धनराशि स्वीकृत कराके ग्राम सभा में सामुदायिक केंद्र/बरात घर बनवाया जाएगा। जिसमें ग्रामीण सांस्कृतिक कार्यक्रम व वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कर सके।

Related posts

कोटेदार पर जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

admin

ग्राम प्रधानों/अधिकारियों के संरक्षण के चलते सफाई कर्मी बेलगाम, ग्राम सभाओं की सफ़ाई व्यवस्थाएं चौपट

admin

जिलाधिकारी ने की आई0सी0आई0सी0आई0 बैंक नवीन चौक में नई शाखा की शुरुआत

admin

Leave a Comment