October 7, 2026
Bhaskar News Agency
अमेठीउत्तर प्रदेश

अमेठी में सांसद ने पीडी का वेतन रोका, विधायक ने की थी शिकायत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अमेठी)

अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में दिशा की बैठक हुई। पांच घंटे तक चली मैराथन बैठक में 2 एमएलसी एक भाजपा और एक सपा के विधायक शामिल हुए, जबकि दिशा की बैठक से राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और अमेठी विधायक महाराजी प्रजापति ने दूरी बनाई रखी है ।

बैठक में जिले के विकास को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही कई प्रस्ताव पर मुहर लगी गई। तिलोई में हाल ही में गिरे पुल और आज सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत की शिकायत पर एएचएआई के पीडी का वेतन रोकने का आदेश पारित किया गया है ।

अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में दिशा की बैठक का आयोजन किया गया है । बैठक में सपा के विधायक राकेश प्रताप सिंह, भाजपा एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल, भाजपा एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी मौजूद रहे है । तिलोई विधायक और स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और अमेठी से सपा विधायक महाराज महाराजी प्रजापति बैठक में शामिल नहीं हुए है।

Related posts

जहानगंज क्षेत्र की फुटकर आबकारी दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

admin

विश्व हिन्दू परिषद ने पहलगाम आतंकी हमले को शत्रु देश जनित घिनौनी कायरना हरकत बता फूंका पुतला, किया मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ

admin

प्रापर्टी डीलर हत्या करने वाले 4 आरोपी हुये गिरफ्तार,दो की तलाश जारी

admin

Leave a Comment