October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के साझा प्रयास से चुप्पी तोड़ हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया

भास्कर मेव्स एजेंसी

इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के साझा प्रयास से चुप्पी तोड़ हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजनकछौना,

हरदोई।समाधान अभियान एवं इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के साझा प्रयास चुप्पी तोड़ हल्ला बोल के अंतर्गत वुधवार को बाल मित्र केंद्र कोतवाली देहात में बाल अधिकार दिवस के मौके पर सीएफसी में अभिभावकों को बुलाकर बच्चों के अधिकारों के प्रति सजग किया गया तथा साथ ही साथ बच्चों की सुरक्षा के नियमों के बारे में भी विधिवत बताया गया। इस कार्यक्रम का संचालन संस्था के डायरेक्टर सौम्या द्विवेदी के द्वारा किया गया। अभिभावकों को सौम्या द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा भारत की विकास की यात्रा का केंद्र हमारे नौनिहाल हैं, उनकी सुरक्षा व संरक्षण का उत्तरदायित्व आप व हम सभी पर है। बच्चों के स्वर्णिम भविष्य को ध्यान में रखते हुए अधिक भार न हो, इसलिए पुस्तकों का सावधानी पूर्वक सुसज्जित ढंग से निर्माण किया गया। है। जिससे उनको अधिक भार उठाना नहीं पड़ेगा। वही बाल यौन उत्पीड़न से भी बचाना है। शोषण बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि सर्व समाज के लिए खतरा है। एक सर्वे से ज्ञात हुआ कि यौन शोषण के मामलों का मूल आधार कम रिपोर्टिंग है। उसका भी प्रमुख कारण जागरूकता की कमी होना पाया गया है। जागरूकता की कमी के चलते बच्चों और उनके माता-पिता तथा अभिभावकों के बीच संवाद की कमी व यौन शोषण और अस्वीकार व्यवहार की समझ न होना भी है। देश के भविष्य बच्चों को शोषण के स्वरूपों की पहचान करने व स्वयं को दुर्व्यवहार से बचने के लिए सतर्क रहने में जागरूकता होना जरूरी है। उनकी मदद करने में हम सभी की भूमिका का महत्वपूर्ण योगदान है। नौनिहालों को अपने परिवेश के बारे में अधिक जागरूकता होने और विचारों को आत्महत्या करने की आवश्यकता है। इस दौरान सीएफसी के कोऑर्डिनेटर प्रियांशु अवस्थी ने पूर्ण सहयोग दिया।

Related posts

अमेठी में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा अभियान, जाम से नहीं मिल रही निजात

admin

कमालगंज ब्लॉक में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं

admin

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए पुलिस कांस्टेबल की हुई उपचार के दौरान मौत

admin

Leave a Comment