October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

दोस्त ही निकला दोस्त का क़ातिल पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

दोस्त ही निकला दोस्त का क़ातिल पुलिस ने किया हत्या का खुलासा
हरदोई।जनपद के मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम अटवारा के मजरा गुलबहा निवासी युवक 17 नवंबर को घर से लापता हुआ था जिसका शव मिलने पर एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जल्द अनावरण के निर्देश दिए थे।थाना पुलिस और एसओजी/स्वाट व सर्विलांस की टीम ने हत्या करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है।अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।आपको बता दें।17 नवंबर को मल्लावां थाना क्षेत्र निवासी मृतक के भाई विनय कुमार ने थाना पुलिस को सूचना दी उसका भाई विनोद कुमार पुत्र रामबाबू घर से टहलने निकला था तब से घर नहीं आया है उसके भाई के मोबाइल फोन से कुछ मैसेज उसके फोन पर आए जिसमे उसके भाई ने गांव व गंजमुरादाबाद के कुछ लोगों पर आरोप लगाए हैं।सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की।पुलिस को गायब युवक का शव गुलबहा गांव के बाहर रेल पटरी के किनारे जंगल में मिला। एसपी नीरज कुमार जादौन ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के अनावरण के लिए टीमें गठित कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे।थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने एसओजी प्रभारी ब्रजेश मिश्रा व अन्य पुलिस टीम और सर्विलांस के माध्यम से जांच पड़ताल करते हुए मृतक के गांव निवासी विशाल पुत्र राम औतार व अंकित पुत्र श्री राम को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों से थाना पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो गिरफ्तार विशाल ने बताया वह और मृतक आपस में दोस्त थे किसी बात को लेकर उससे कहा सुनी होने पर साथियों के साथ विनोद की हत्या कर शव को जंगल में छिपा दिया। उन लोगों ने ही मृतक के मोबाइल फोन से मृतक के भाई के फोन पर गांव व गंजमुरादाबाद के कुछ लोगों पर आरोप लगाए थे।ताकि वह लोग हत्याकांड में फंस जाएं।थाना पुलिस ने विनोद हत्याकांड का खुलासा करते हुए गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।बाकी अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

Related posts

कार ने स्कूटी को आधा किमी घसीटा, बाइक सवार रुको-रुको चिल्लाते रहे युवक हुए घायल

admin

कमालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पति पर लगा चार लाख ठगी का आरोप

admin

नव वर्ष के अवसर पर कन्या शक्ति समूह के नोडल शिक्षकों का हुआ सम्मान

admin

Leave a Comment