March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

मेधावी खिलाड़ी शिवानी का आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेट लिफ्टिंग में में हुआ चयन

मेधावी खिलाड़ी शिवानी का
आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेट लिफ्टिंग में में हुआ चयन
— फरवरी माह में हिमाचल प्रदेश में होगी प्रतियोगिता
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज क्षेत्र के गांव उलियापुर मजरा इजौर की मेघावी छात्रा शिवानी का आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेट लिफ्टिंग में चयन हो गया है। उसने यह 45 किलो भार वर्ग में सफलता पाई है। फरवरी में हिमाचल प्रदेश में यह प्रतियोगिता होगी। छात्रा की सफलता पर भारोत्तोलन संघ व कालेज प्रशासन ने छात्रा को धन्यवाद दे खुशी व्यक्त की है।
लक्ष्मी यदुनंदन डिग्री कालेज की बीए फाइनल की छात्रा शिवानी उलियापुर (इजौर ) की रहने वाली है। अक्टूबर माह में कानपुर विश्वविद्यालय में हुए चयन ट्रायल में नार्थ ईस्ट जोन वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उसका चयन हुआ था। यह प्रतियोगिता 20 से 21 जनवरी को पंजाब प्रांत के लवली प्रोफेशलन यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई थी । जिसमें शिवानी ने दसवां स्थान प्राप्त कर आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में चयन हुआ। यह प्रतियोगिता अब 14 से 17 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में होगी। आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में चयनित होने पर विश्वविद्यालय कानपुर भारोत्तोलन टीम कोच सरवेन्द सिंह, टीम मैनेजर आशी वर्मा, जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव पंकज यादव, एलवाई डिग्री कालेज के भारोत्तोलन कोच सत्यपाल सिंह चौहान, व कालेज स्टाफ सहित क्षेत्र के अन्य खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है ।

Related posts

दिव्यांग ट्रैक्टर चलाते समय रोटावेटर में फंसकर हुई मौत

admin

क्षय रोग समाप्ति के लिए सघन टीवी अभियान के प्रारंभ में लिए पांच रोगी उपचार के लिए गोद

admin

पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज कनकापुर राजेपुर में आयोजित हुआ किशोर स्वास्थ्य मंच

admin

Leave a Comment