March 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

यात्रा पर निकला श्रद्धानलसून का विहिप कार्यालय में भव्य स्वागत

भास्कर न्यूज

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी ।
ग्राम खरेली कुल्हा ब्लाक पिहानी जनपद हरदोई से अयोध्या के लिए पैदल यात्रा पर निकले आकाश सिंह व सुधाकर राठौर का आज गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद कार्यालय रामनगर पर स्वागत किया गया तथा कुछ देर विश्राम के बाद उन्हें पैदल यात्रा अयोध्या के लिए रवाना कर दिया गया।

ज्ञात हो कि दोनों अपने को भारत माता का भक्त तथा कट्टर सनातनी बताते हैं। और इनका कहना है कि हम आर्मी ट्रेनिंग केंद्र चलाते हैं जिसमें ज्यादा से ज्यादा बच्चों को भारत माता की रक्षा तथा सनातन धर्म की रक्षा का ज्ञान देते हैं।

यह दोनों लोग 24 मार्च को अपने निवास स्थान से निकले थे आज 27 मार्च को भूत भावन भोलेनाथ की धरती रामनगर में इनका विश्राम हुआ।

इसके बाद इन्हें विश्व हिंदू परिषद प्रखंड रामनगर के कार्यकर्ताओं द्वारा अयोध्या के लिए रवाना किया गया

Related posts

भाजपा के खिलाफ डाली थी भ्रामक पोस्ट पर पर दर्ज किया मुकदमा

admin

फांसी के फंदे पर लटक कर महिला ने की आत्महत्या पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

admin

प्रचंड में उड़ान भरने वाली मुर्मू पहली राष्ट्रपति:कॉकपिट से देश को मैसेज-वीर सैनिकों को गर्व के साथ धन्यवाद;करती हूँ दिल से जय हिंद, जय भारत

Bhaskarnews

Leave a Comment