October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

हाइटेंशन तार से निकली चिंगारी, चार बीघे गेंहू की फसल जलकर राख़

भास्कर न्यूज

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी lतहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मीतपुर के खेत में हाई टेंशन तार की निकली चिंगारी से चार बीघे गेंहू की फसल जलकर राख़ हो गयी।

खेत की बटाईदार मैनावती के अनुसार गांव की ही निवासी जय देवी का खेत जोत रही थी आज वृहस्पतिवर दोपहर लगभग एक बजे हाइटेंशन तार से निकली चिंगारी से चार बीघे गेंहू की फसल जलकर राख़ हो गयी है।

वहां पर मौजूद लोगों ने बालटियों से पानी डालकर आग पर काबू पाना चाहा लेकिन तेज हवाओं के चलते आग बुझाने में असफल हो गए।

इस मामले की जानकारी फायर बिग्रेड को दी गयी लेकिन ज़ब तक दमकल कर्मी पहुँचते तब तक फसल नष्ट हो चुकी थी।

पीड़िता ने नुकसान हुए फसल के मुवावजे की बात तहसील के लेखपाल से की है। लेखपाल ने पीड़िता को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

Related posts

भारत सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिये संकल्पबद्ध:-डा0 अशोक कुमार

admin

फोटो वायरल करने की धमकी पर प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर कर दी प्रेमी की हत्या

admin

तहसील दिवस मे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनसम्स्याओ को सुना

admin

Leave a Comment