March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत

भास्कर न्यूज एजेंसी

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ककहरवा मज़ार के निकट बुधवार की रात्रि सड़क दुघर्टना में बाईक चालक की घटनास्थल पर हुई मौत। मोटरसाइकिल पर बैठे दूसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल। सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दादरा निवासी चंद्र प्रकाश वर्म पुत्र हरिशंकर वर्मा 28 वर्षीय व थाना क्षेत्र के प्यारेपुर सरैंया निवासी लवकुश पुत्र निर्मल दोनों लोग बाइक से बुधवार की रात को मानपुर डिहवा में तिलक समारोह में शामिल हो कर घर वापस लौट रहे थे कि तकिया रोड मिर्जापुर ककहरवा मज़ार के निकट पहुंचे हि थे कि अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक चालक चंद्र प्रकाश वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई व दूसरा सवार लवकुश को मामूली चोटें आई। सूचना पर पहुंची सफदरगंज थाना के रसौली चौकी प्रभारी संजय कुमार ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिलामुख्यालय भेज दिया। काश मृतक ने हेलमेट लगा कर तिलक समारोह में जाता तो शायद ऐसी घटना की नौबत नहीं आती चंद्र प्रकाश वर्मा मोटरसाइकिल चला तो रहा था पर हेलमेट नहीं लगा रखा था। एक वर्षीय पुत्र अंश के सिर से उठा पिता का साया वहीं पत्नी सोनी का रो रो कर बुरा हाल है।

Related posts

पड़ाव स्थल पर प्रकाश पेयजल व शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाये:-डीएम

admin

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति को सम्बोधित 10सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा

admin

जिलाधिकारी के प्रयासों से जल्द शुरू होगा कृषि महाविद्यालय

admin

Leave a Comment