October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

नया सिस्टम लगने पर मरीज को मिलने लगी सुविधा, इंजीनियर ने देर रात तक कार्य करते हुए सिस्टम किया चालू

भास्कर न्यूज़,
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
मरीजों को एक्सरे के लिए पुराने सिस्टम पर निर्भर रहते हुए इधर-उधर भटकना पड़ता था । नया सिस्टम लगने से अब उन्हें काफी सुविधा मिलने लगी है । यहां आए इंजीनियर ने देर रात तक कार्य करते हुए सीएचसी में नया एक्सरे कंप्यूटर सिस्टम लगा दिया l सिस्टम चालू होने के तुरंत बाद एक के बाद एक करके 50 एक्सरे किए गए lनगर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर काफी समय से पुराने सिस्टम पर डिजिटल एक्सरे निकाले जा रहे थे। इसको लेकर रिपोर्ट निकलने में एक्सरे टैक्निशियन को दिक्कत होती थी। इस संबंध में स्थानीय स्वास्थ विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया था। इस पर काफी पहले नया डिजिटल सिस्टम आ गया था । लेकिन वह लग नहीं पाया था। मंगलवार को एक कंपनी के इंजीनियर अस्पताल पहुंचे। जहां देर रात तक सिस्टम को लगाने का कार्य चलता रहा। बुधवार को नए कम्प्यूटराइज सिस्टम से डिजिटल एक्सरे निकाले गए। पहले ही दिन करीब आधा सैकड़ा एक्सरे किए गए है। इस संबंध में अधीक्षक डा. शोभित कुमार ने बताया कि एक्सरे के लिए कम्प्यूटराइज नया सिस्टम लगाया गया है। पुराने सिस्टम से रिपोर्ट निकलने में बिलंब होता है। नए सिस्टम लगने से कार्य सही और जल्द ही होगा ।

Related posts

हाईकोर्ट वकील के ऊपर हॉकी-डंडे से मारकर कि हत्या ; आवाज आई- ट्रैक्टर चढ़ा दिया

Bhaskarnews

महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा ‘मिशन शक्ति अभियान ‘के तहत महिलाओ और छात्राओ को जागरूक किया।

admin

समस्या समाधान हेतु सीएम को भेजा जायेगा ज्ञापन

admin

Leave a Comment