October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

एक ध्वज एक स्वर की गगन भेदी गूंज के साथ प्रदेश के हर जिले में भारतीय सेनाओं के सम्मान में आयोजित होगी

भारत शौर्य तिरंगा यात्रा
भास्कर न्यूज एजेंसी –
ब्यूरो चीफ अनुराग सिंह गंगवार
फर्रुखाबाद –
भारतीय सेनाओं के सम्मान में – एक राष्ट्र, एक संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में, “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा” दिनांक 11 मई 2025 को प्रदेश के समस्त जिलों में आयोजित की जा रही है। इसका शुभारंभ 11 मई 2025, प्रातः 08:30 बजे, 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस यात्रा में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, सेना/अर्धसैनिक बल, सिविल डिफेंस, एनसीसी/एनएसएस/स्काउट व छात्र-छात्राएँ तिरंगा और देशभक्ति के नारों के साथ सम्मिलित होंगे। इसकी तैयारियों के लिए कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कर यात्रा को भव्य तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिये गये। यात्रा फतेहगढ़ स्टेडियम से शुरू होकर छोटी जेल चौराहा पुलिस लाइन होती हुई स्टेडियम में समाप्त होगी,इस यात्रा में सभी लोग भाग लेकर भारतीय सेनाओं का मान बढ़ाये एवं सुबह 08:00 बजे स्टेडियम पहुंचे ।

Related posts

संविधान दिवस पर भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यर्पण

admin

बालिकाओं की आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण व्यवस्था आवश्यक

admin

आबकारी मंत्री ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक

admin

Leave a Comment