September 19, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशराजनीतिलोकसभा चुनाव

विधायक दल के नेता चुने गए फडणवीस महाराष्ट्र के अगले CM

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। फडणवीस ने शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, NCP लीडर अजित पवार के साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान​​​​​​ भाजपा के ऑब्जर्वर्स विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण भी मौजूद थे।

इसके बाद फडणवीस, शिंदे और पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। फडणवीस और शिंदे दोनों ने कहा कि कितने और कौन-कौन मंत्री शपथ लेंगे, इसकी जानकारी दे दी जाएगी। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम कल 5:30 बजे आजाद मैदान में होगा। फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में यह कार्यक्रम होगा। साथ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद दोबारा एकनाथ शिंदे से मिलने वर्षा बंगले पर पहुंचे देवेंद्र फडणवीस।

Related posts

एक वेयर हाउस में दो बार चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 09 अंतर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार

admin

अ०भा०उद्यो०व्या० मंडल ने की हाउस टैक्स से आधा वाटर टैक्स निर्धारित करने की मांग

admin

सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ वीडियो वायरल,युवक से पूछताछ।

admin

Leave a Comment