March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जरूरत मंद गरीब व असहायों को गर्म वस्त्र तथा अन्य सामिग्री वितरित कर की सहायता

जरूरत मंद गरीब व असहायों को गर्म वस्त्र तथा अन्य सामिग्री वितरित कर की सहायता
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर के श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट रजि. के तत्वाधान में आज एक बार फिर वस्त्रों का वितरण वीरेंद्र सिंह गंगवार के भट्टे पर काम करने वाले श्रमिक परिवारों में किया गया । कार्यक्रम अशोक गंगवार के निर्देशन तथा जितेन्द्र रस्तोगी की देखरेख में किया गया । कार्यक्रम में सैकड़ों मजदूर व उनके बच्चों, महिलाओं, पुरुषों आदि जरूरतमंदों को गर्म कपड़े जाकेट स्वेटर,कोटी पेन्ट शर्ट,जूता,चप्पल व बिस्कुट,पापे आदि वितरित किए गये । सर्द मौसम में गर्म कपड़े पाकर जरूरतमंदों ने राहत महसूस की । कार्यक्रम अवसर पर ट्रस्ट उपाध्यक्ष जितेन्द्र रस्तोगी – कोषाध्यक्ष अशोक गंगवार -सचिव संगम शाक्य –
आशु चतुर्वेदी – बबलू राठौर , विकास श्रीवास्तव , सत्यम कोहली, सुलेखा चतुर्वेदी,किरन शर्मा ,इशिका रस्तोगी ,शुभी रस्तोगी , पंकज मिश्रा , मोहित आदि ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे । श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे राहत कार्य की नगर वासियों द्वारा सराहना की जा रही है । जितेन्द्र रस्तोगी व संगम शाक्य ने बताया कि इस तरह की सेवाएं भविष्य में भी जारी रहेंगी ।

Related posts

जिलाधिकारी ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण : परखी व्यवस्थाएं

admin

10 मई की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक

admin

चापड़ से हमला कर अधेड़ की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

admin

Leave a Comment