October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

सड़क निर्माण और मजदूरी भुगतान में अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन

सड़क निर्माण और मजदूरी भुगतान में अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर जाहिद हुसैन
कमालगंज
कमालगंज: ग्राम मोहनपुर दीनारपुर के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण और मजदूरी भुगतान में हो रही अनियमितताओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। सुरेंद्र के घर से मुन्नी शाह के घर तक की सड़क की खस्ताहालत और मजदूरों की बकाया मजदूरी को लेकर ग्रामवासियों में भारी आक्रोश है। सोमवार को गांव के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और धरना देकर अपनी नाराजगी की जाहिर
ग्रामवासियों ने उठाई मांग
ग्रामवासियों का कहना है कि सड़क खराब होने के कारण उन्हें प्रतिदिन आवागमन में परेशानी हो रही है। शिकायत के बावजूद ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी और खंड विकास अधिकारी ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। इसके अलावा, सड़क मरम्मत कार्य के लिए 12 मजदूरों ने 4 दिन तक काम किया था, लेकिन उनकी कुल ₹19,200 की मजदूरी का भुगतान आज तक नहीं किया गया
साथ ही, मिट्टी डलवाने के लिए तय किए गए ₹50,000 का भुगतान भी लंबित है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने समस्या सुलझाने का आश्वासन तो दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई
धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने घोषणा की कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो वे ब्लॉक कमालगंज कार्यालय जाकर शिकायत प्रार्थना पत्र सौंपेंगे। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि इस बार भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे
प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार
धरना स्थल पर ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और बकाया मजदूरी एवं अन्य भुगतान तुरंत कराया जाए। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता से शुरू करने की भी अपील की
प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन ग्रामीणों के इस प्रदर्शन ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

Related posts

ईद दमलादुन्नाबी के अवसर पर आज श्री अफ़सर ख़ान के गोदाम पर एक जलसे का किया गया आयोजन

admin

राज्यपाल बोले – कुंभकर्ण टेक्नोक्रेट था, रावण ने उड़ाई थी अफवाह

admin

उपस्थिति समस्त शिक्षकों द्वारा पहलगाम के शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी

admin

Leave a Comment