March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

डीएम ने किया निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण, साल के अंत तक कार्य पूर्ण होने की उम्मीद

कमालगंज*। जिले के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बुधवार को कमालगंज के मड़ैयनघाट पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम द्विवेदी ने बताया कि पुल निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है और यदि कार्य इसी गति से जारी रहा, तो यह पुल इस वर्ष के अंत तक पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा, “यह पुल स्थानीय लोगों के लिए आवागमन को आसान बनाएगा और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।”
डीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही, सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर भी ज़ोर दिया।निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, ठेकेदार तथा अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related posts

बकरियाँ चराने के विवाद में दो पक्ष भिड़े तीन घायल – शिकायत पुलिस से

admin

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई दर्दनाक मौत

admin

स्वर्गीय दादा गजेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर हसनापुर गांव में धूमधाम से किया गया कवि सम्मेलन

admin

Leave a Comment