October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

बच्चों को तालाब/पोखर/नदी में स्नान करने से रोकेंः-जिलाधिकारी

हरदोई ।जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि तालाब/पोखर/नदी में डूबने के कारण हुई जनहानि के प्रकरण संज्ञान में आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में अभिभावक अपने बच्चों को तालाब/पोखर/नदी में स्नान करने से रोकें। यदि बच्चें जल के समीप हैं, तो अभिभावक अपनी देख-रेख में रखें। जिससे होने वाली अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके। उन्होनें जनपदवासियों से अपील करते हुये कहा कि जर्जर/टूटी-फूटी नाव पर सवारी न करें। यह भी देखें की संचालन के दौरान नाव साफ और सूखी हो। छोटे बच्चों को अकेले नाव पर यात्रा न करने दें। नाव में यात्रा करते समय यह भी देख ले कि नाव की भर क्षमता कितना है और नाव पर लाइफ जैकेट है अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति मादक पदार्थों का सेवन कर नदी/तालाब/पोखर में प्रवेश न करें। जल में बने सुरक्षात्मक चिन्ह के आगे जाने का प्रयास न करें। घाट पर उपस्थित सुरक्षा दल के निर्देशों को सुने व उसका पालन करें। उन्होनें कहा कि पानी में किसी भी प्रकार का खेल न खेले। तैरना न आने पर नदी या अन्य जल स्त्रोत से दूर रहें। अधिक गहरे जल में प्रवेश न करें। एक नाव से दूसरे नाव में कूदकर जाने एवं पानी में सेल्फी लेने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पानी में डूब रहा हो तो सबसे पहले आस-पास के मौजूद लोग उसकी मदद करें, और एम्बुलेंस को बुलायें। यदि व्यक्ति श्वांस नही ले रहा हैं, तो उसकी नब्ज चेक करें और उसे सीपीआर दें। रोगी को तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर जाएं। उन्होनें कहा कि पानी में डूब रहा व्यक्ति घबराएं नहीं, शांत रहें, अपने सिर को ऊपर की ओर रखे, बैग व जूते जैसी वजनदार चीजो को हटा दें। पानी को पीछे की ओर धकेलते रहे, ताकि आप स्थिर रह सके। हाथों की सहायता से पानी को ऊपर की ओर उछालते रहे, जिससे लोग देखकर आपकी मदद कर सके।

Related posts

उत्तर प्रदेश प्रभारी ने पीड़ित परिवार से मिल उनको आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी भी उपस्थित रहे उन्होंने

admin

मिश्रिख चौरासी कोसी परिक्रमा मेला महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ ।

admin

07 अप्रैल को कैम्प लगाकर किसान सम्मान निधि एवं पेंशन से संबंधित समस्याओं के निराकरण कराया जाये:- मुख्य विकास अधिकारी

admin

Leave a Comment