June 6, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

फॉर्मर रजिस्ट्री के प्रतिशत में भी हरदोई शीर्ष पर हमारी टीम काफ़ी क्षमतावान: जिलाधिकारी

हरदोई।जनपद में जिलाधिकारी व उनकी टीम के परिश्रम के परिणामस्वरुप जनपद फॉर्मर रजिस्ट्री के कुल प्रतिशत के मामले में प्रदेश में प्रथम स्थान पर आ गया। आंकड़े जारी होते ही जनपद में यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया। जिलाधिकारी को लोग बधाई देने लगे। संयुक्त निदेशक डॉ नन्दकिशोर ने जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। नये वर्ष की शुरुआत में जनपद प्रदेश के 75 जनपदों में से 74वें स्थान पर था। लोगों को कम ही उम्मीद थी कि जनपद कभी प्रथम स्थान पर आ पायेगा। लेकिन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह इसके लिए रणनीति बना चुके थे। उन्होंने क्षेत्र में जाकर फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य को देखा और कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने गति बढ़ाने के लिए ‘गाजर और छड़ी’ के सिद्धांत को अपनाया। अच्छे कर्मचारियों को उन्होंने प्रोत्साहित किया तथा लापरवाह कर्मचारियों को को दण्डित भी किया। प्रतिदिन अधिकारियों के साथ कार्य की वर्चुअल समीक्षा की। फॉर्मर रजिस्ट्री की कुल संख्या में जनपद पहले ही शीर्ष स्थान पर पहुँच गया था आज प्रतिशत के मामले में भी जनपद शीर्ष पर पहुँच गया। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि के लिए अपनी सम्पूर्ण टीम को बधाई देते हुए कहा है इसी जज्बे के साथ फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य को करते रहें ताकि अवशेष कार्य भी जल्द पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि उनकी राजस्व व कृषि विभाग की टीम काफ़ी क्षमतावान है। बस निरंतरता को बनाये रखने की जरुरत है।

Related posts

फर्रुखाबाद आईटीआई में रोजगार मेला, 64 कंपनियां पहुंचीं:कई जिलों से आए अभ्यर्थी,

Bhaskarnews

4 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में छलांग लगा कर आत्महत्या के मामले में युवक का मिला शव

admin

अखिलेश ने पूछा-क्या गंगा पर इफ्तार क्यों नहीं कर सकते:

Bhaskarnews

Leave a Comment