October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

11 अप्रैल से होगा खाद्यान्न का वितरणः-जिला पूर्ति अधिकारी

हरदोई।जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अन्तर्गत माह अप्रैल, 2025 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न, का निःशुल्क वितरण माह अप्रैल, 2025 में 11 से 25 अप्रैल 2025 के मध्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अन्त्योदय अन्न योजना के अन्तर्गत माह फरवरी व मार्च 2025 के वितरण के पश्चात उचित दर दुकानों स्तर पर उपलब्ध अवशेष बाजरा की मात्रा को सम्मिलित करते हुए जनपद हरदोई के चिन्हित ब्लाकों के अन्त्योदय परिवारों को प्रति कार्ड धारक 14 कि०ग्रा० गेहूँ, 16 कि०ग्रा० चावल एवं 05 कि०ग्रा० बाजरा (उपलब्धतानुसार) का वितरण कराया जायेगा। प्रत्येक दशा में चावल एवं बाजरा को मिलाकर वितरण स्केल की यथावत (21 कि०ग्रा० प्रति कार्ड) रखा जायेगा। बाजरा का वितरण उन कार्डधारकों को प्राथमिकता में कराएंगे, जिनके द्वारा गत माह में खाद्यान्न/बाजरा का वितरण नहीं लिया गया है। बाजरा की मात्रा समाप्त होने पर शेष अन्त्योदय कार्डधाराकों के मध्य प्रति कार्ड 14 कि0ग्रा0 गेहूँ व 21 कि०ग्रा० चावल (कुल 35 कि०ग्रा० खाद्यान्न) का वितरण कराया जायेगा। खाद्यान्न के वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुबिधा उपलब्ध रहेगी, खाद्यान्न का निर्बाध रूप से वितरण का कार्य प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक सुनिश्चित किया जायेगा। उक्त योजनान्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि 25 अप्रैल 2025 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाईल ओ०टी०पी० वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जायेगा।

Related posts

कर वसूली की संतोष जनक स्थिति ना होने पर डीएम ने दिए बसूली लक्ष्य के सापेक्ष करने का निर्देश

admin

आगरा की तरफ से आ रहा था परिवार; आगे चल रहे ट्रक में घुसी हुंडई कार

admin

दुर्घटना के बाद मौके से भगा कर ले जाई जा रही कार पुलिस गिरफ्त में – तलाशी में मिला मोबाइल व कुछ अन्य

admin

Leave a Comment