October 29, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedबरेली

बरेली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह पकड़ा माल बिहार-बंगाल में सप्लाई

भास्कर न्यूज़ –

संवाददाता बरेली –

रायबरेली पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की पांच कारें बरामद की हैं। यह कार्रवाई 15 मार्च 2026 की रात को की गई। यह गिरफ्तारी 16 फरवरी 2026 को थाना बछरावां क्षेत्र से एक काले रंग की स्कॉर्पियो चोरी होने के मामले से जुड़ी है, जिसकी जांच पुलिस कर रही थी।

थाना बछरावां पुलिस टीम ने एसओजी और सर्विलांस की मदद से चोरी हुई गाड़ी की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए। अपराधियों को ट्रैक करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और ‘यक्ष ऐप’ का इस्तेमाल किया गया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक रायबरेली रविकुमार के निर्देशन में चलाया गया। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा और क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार का कुशल पर्यवेक्षण भी शामिल रहा। मुखबिर की सूचना पर, 15 मार्च 2026 की रात को हरदोई शारदा नहर महराजगंज मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान इन आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Related posts

फर्रुखाबाद में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान:मक्का, गेहूं और तंबाकू पर किसान चिंतित

Bhaskarnews

फर्रुखाबाद में कलेक्ट्रेट सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन, नियुक्ति पत्र मिले:

Bhaskarnews

लखनऊ दुनिया का 58वां सबसे प्रदूषित शहर-बच्चों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा बन रहा है

Bhaskarnews

Leave a Comment