October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

घुसपैठियों को बाहर करने का काम शुरू होने वाला है SSB जवानों के लिए SOP बनाने को कहा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

बिहार संवाददाता -इसकी SOP बनाई जानी चाहिए, ताकि नीचे से ही जवान अलर्ट रहे। खुली सीमा की सुरक्षा बड़ी चुनौती है। SSB जवानों के लिए सरकार सुविधाएं बढ़ा रही है। आप सीमा की सुरक्षा में लगे हैं आपका परिवार हमारी जिम्मेदारी है।इसलिए सशस्त्र सीमा बल को अपनी नजर भी पैनी रखनी पड़ेगी और अपने इन्फॉर्मेशन के स्रोतों को भी बहुत मजबूत रखना आवश्यक है। इसके लिए जरूरी है कि सीमांत गांवों के अंदर जवानों और अधिकारियों के साथ संवाद और संपर्क भी अच्छे स्तर पर हों। तभी हमें गांवों से सही सूचना मिल सकती है।”

अररिया में अमित शाह ने SSB जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “सीमांचल से घुसपैठियों को बाहर करने का मिशन शुरू होने वाला है। घुसपैठियों की वजह से सीमांचल की डेमोग्राफी बदली है। सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ अवैध स्मगलिंग, नार्कोटिक्स और कई गतिविधियां हैं जिनपर नजर रखनी होगी।

गृहमंत्री ने कहा, “आज भारत के क्रांतिकारी वीर सावरकर की पुण्यतिथि है। वीर सावरकर न सिर्फ आजादी की लड़ाई में एक बेमिसाल योद्धा थे, बल्कि एक निडर देशभक्त भी थे जिनकी कलम में बहुत ताकत थी। अपने साहित्य के जरिए उन्होंने पूरे देश में देशभक्ति की लहर जगाई और वे एक ऐसे नेता थे जो बुनियादी सिद्धांतों पर सोचते थे।

Related posts

लखनऊ में 54 सेंटर पर हो रही दरोगा भर्ती ;पेपर वायरल, बोर्ड बोला- फेक है

admin

भाजपा सरकार धार्मिक मुद्दों को जानबूझकर आगे बढ़ा रही, शिक्षा स्वास्थ्य और विकास, रोज़गार में है एकदम शून्य- सर्वेश आंबेडकर

admin

लखनऊ ईदगाह पहुंचे अखिलेश:ने ईद की मुबारक बाद सभी को दी अमेरिका में खिलाफ नारेबाजी

Bhaskarnews

Leave a Comment