October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedलखनऊ

लखनऊ में डीएम बोले- पैनिक न हों, लोगों ने कहा- गैस सिलेंडर के लिए 400 मीटर लंबी लाइन लगानी पड़ रही है

भास्कर न्यूज़ –

संवाददाता लखनऊ –

यूपी में रसोई गैस सिलेंडर का संकट कम होता नहीं दिख रहा है। बुकिंग के बावजूद लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। बाराबंकी में गैस एजेंसी पर लाइन लगाए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर लात-घूसे चलाए और गाली-गलौज करी गई।

राजधानी के गोमतीनगर विस्तार की खरगापुर सब्जी मंडी एजेंसी पर 400 मीटर लंबी लाइन देखने को मिली। रेस्टोरेंट और होटलों में खाने-पीने की आइटम्स की कीमतें बढ़ने लगी हैं। उधर, गैस कंपनियों की मानें तो वे किसी प्रकार की किल्लत से इनकार कर रही हैं। कंपनी कह रही है गैस जा रही टाइम से

प्रदेश के विभिन्न जिलों में गैस कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। कई गुना  ज्यादा कीमतों पर लोग सिलेंडर खरीदने को मजबूर होगए हैं। हालांकि, लखनऊ में कई एजेंसियों पर गैस का संकट कम होता दिख रहा लेकिन अधिकतर एजेंसियों पर गैस के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। गैस सभी को मिल ही नहीं पा रही है

एक दिन पहले सीएम योगी ने गैस और तेल की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए । सीएम ने कहा- गैस की किल्लत को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई कराई जायगी ।

Related posts

पंप कैनाल भारतीय किसान महासभा ने विकास भवन में दो दिवसीय धरना शुरू किया

admin

लखनऊ में शादी से 15 दिन पहले इकलौते बेटे ने होटल में लगाई फांसी

admin

लखनऊ में मां और नेत्रहीन बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी गई :

Bhaskarnews

Leave a Comment