October 7, 2026
Bhaskar News Agency
इटावाहादशा

इटावा में पुलिस लाइन तिराहे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई:

भास्कर न्यूज़ –

इटावा संवाददाता –

इटावा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन तिराहे पर रविवार देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार के बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने से जोरदार हादसा हो गया। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार युवक को हिरासत में ले लिया, जो नशे की हालत में पाया गया।

जानकारी के अनुसार मोतीझील की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार पुलिस लाइन तिराहे पर पहुंचते ही अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच रखे डिवाइडर से जा टकरा गई । टक्कर इतनी तेज थी कि डिवाइडर के लिए रखा भारी भरकम पत्थर अपनी जगह से उखड़कर करीब 10 फीट दूर गिरा जा करके। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। और ड्राइवर नशे की हालत में था

Related posts

फर्जी लूट में तीन गिरफ्तार:महिला ने ससुराल से मिले जेवर हड़पने के लिए रची साजिश,

Bhaskarnews

इटावा जिले के चकरनगर क्षेत्र में यमुना नदी में डूबे 17 वर्षीय किशोर का शव मंगलवार दोपहर बरामद कर लिया गया।

Bhaskarnews

निवाड़ीकला में कहीं भट्टी से बन रहा नाश्ता, गैस किल्लत से ठेली दुकानदारों की रोजी-रोटी पर मुसीबत:

admin

Leave a Comment