October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedइटावा

निवाड़ीकला में कहीं भट्टी से बन रहा नाश्ता, गैस किल्लत से ठेली दुकानदारों की रोजी-रोटी पर मुसीबत:

भस्कर न्यूज़ –

संवाददाता इटावा –

इटावा के निवाड़ी कलां में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से छोटे दुकानदारों की आजीविका प्रभावित हुई है। गैस की कमी के कारण शाम होते ही हाथठेलियों पर खाने-पीने का सामान बेचने वाले दुकानदार अपनी दुकानें बंद करने को मजबूर हैं। निवाड़ी कलां के बाजार की सड़कों पर सन्नाटा देखा गया।

दुकानदार ने कहा गैस की कमी के कारण उन्हें अपनी चाय की ठेली बंद करनी पड़ी है। लेकिन अब आपूर्ति न होने से उन्हें भारी नुकसान हो रहा है।

सत्यम भदौरिया का कहना है- गैस न मिलने के कारण उन्हें मिठाई और नाश्ते का सामान लकड़ी की भट्टी पर बनाना पड़ रहा है। कुछ छोटे दुकानदारों को घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग करते हुए भी देखा गया है, जो व्यावसायिक उपयोग के लिए प्रतिबंधित हैं। इन छोटे ठेली दुकानदारों ने प्रशासन से व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र गैस उपलब्ध नहीं हुई, तो उनके परिवारों के भरण-पोषण पर बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी हो चुकी है

 इण्डेन ग्रामीण एजेंसी के मालिक नर नारायण सारस्वत ने बताया कि फिलहाल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही आपूर्ति प्राप्त होगी। और किसी भी उपभोक्ता को चिंता करनी नहीं चाहिए हमारे पास जैसे गैस आएगी हम सभी को उपलब्ध कराएँगे

Related posts

भाजपा सरकार धार्मिक मुद्दों को जानबूझकर आगे बढ़ा रही, शिक्षा स्वास्थ्य और विकास, रोज़गार में है एकदम शून्य- सर्वेश आंबेडकर

admin

वैदिक शून्यवाद पर व्याख्यान दे वैचारिक क्रांति के सृजन कर्ता कहलाए स्वामी विवेकानंद

admin

इन दिनों दीपिका की 8 घंटे शिफ्ट मांग पर करीना कपूर बोलीं जरूरतों के अनुसार काम की शर्तें तय करने की आजादी होनी

Bhaskarnews

Leave a Comment