October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedकानपुर नगर

कानपुर में गैस के लिए लाइन में लगा बुजुर्ग गश खाकर गिरा:कांग्रेश पार्टी ने सिलेंडर की अर्थी निकाली

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता कानपुर –

कानपुर में गैस की किल्लत बढ़ती जा रही है। परेशान लोग लाइनों में लगे हुए हैं। हालांकि प्रशासन का दावा है कि गैस की होम डिलीवरी की जा रही है। सोमवार को भगवत इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लगे बुजुर्ग अचानक गश खाकर गिर गए। इसके बाद महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। रोते हुए बुजुर्ग बोले- बच्चे समोसा खा कर जिंदा हैं।

वहीं कांग्रेसियों ने सिलेंडर की अर्थी निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने स्टेट बैंक चौराहा से ममता गैस एजेंसी तक सिलेंडर की अंतिम यात्रा निकाली। इसके बाद एजेंसी के बाहर अंतिम संस्कार किया गया।

सिलेंडर के लिए लाइन में लगे एक बुजुर्ग ने कहा- बच्चे भूखे मरने को मजबूर हैं। समोसा खाकर जिंदा हैं। मेरी पर्ची कटने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है।सुनील त्रिपाठी ने कहा- 6 दिन से चक्कर काट रहे हैं। पर्ची काट दी। जब नंबर आया तो कह रहे हैं कि सर्वर डाउन है। कहा- 100 रुपए जमा करो जब मैंने मना किया तो कह रहे हैं कि कल आना। जब बाद में आए तो कह रहे हैं कि आधार कार्ड जमा कीजिए।उसके बाद गैस के लिए बताया जायेगा।

Related posts

कानपुर सीसामऊ में उपचुनाव के दौरान 8 घंटे में 5 बड़े खड़े हुए बवाल

admin

सुबह 11 बजे सीएम योगी कानपुर पहुंचे, तीन घंटे शहर में रहेंगे:सीएसए

Bhaskarnews

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

admin

Leave a Comment