September 16, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशकानपुर नगर

कानपुर में UPPSC की श्वेता वर्मा की 21वीं रैंक:हासिल किया

भास्कर न्यूज़

संवाददाता कानपुर –

कानपुर नगर के शिवराजपुर कस्बे की श्वेता वर्मा ने यूपीपीएससी परीक्षा में 21वीं रैंक हासिल किया। उन्हें एसडीएम का पद मिलने की संभावना है। श्वेता की शादी 4 साल पहले सुधांशु कुमार से हुई थी। श्वेता अभी चार महीने पहले ही मां बनी हैं। बेटी को जन्म दिया है।

श्वेता ने रामसहाय इंटर कॉलेज, बैरी शिवराजपुर से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की और फिर प्रयागराज से बीटेक की डिग्री हासिल की। वर्तमान में श्वेता और उनके पति सुधांशु कुमार, दोनों दूरदर्शन दिल्ली में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।

श्वेता के पिता जगदीश वर्मा सरकारी बैंक में कैशियर के पद से रिटायर हुए। जबकि मां हाउस वाइफ हैं। श्वेता तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी हैं।छोटे भाई शैलेंद्र वर्मा ने बताया- श्वेता एक परीक्षा के संबंध में लखनऊ गई हुई हैं और शाम तक शिवराजपुर स्थित अपने घर लौट आएंगी। परिवार व क्षेत्र वासी उनके लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Related posts

पूजा अर्चना कर गणेश भक्तों ने लगाया भोग

admin

पुष्पांजलि अर्पित कर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई गांधी शास्त्री जयंती

admin

कार में लगी आग,फायर ब्रिगेड ने 30 मिनट में पाया काबू, मची अफरा-तफरी

admin

Leave a Comment