March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

तहसील का रिश्वतखोर पेशकार हुआ निलंबित

– रिश्वत लेते समय का हो रहा था तेजी से वीडियो वायरल जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा रिश्वतखोरी के मामले पहले भी गाहे- बगाहे सामने आते रहे हैं । इतना ही नहीं भारतीय किसान यूनियन के कई संगठन तहसील कर्मियों पर बिना दाम लिए कोई भी बाजिव काम तक न करने का आरोप लगाते रहे । वे मांग करते रहे कि भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी पर अंकुश लगाने के लिए समय रहते सख्त कदम उठाया जाए । जिसका असर एक-दो दिन बाद ही लगभग समाप्त सा होता रहा और काम उसी तरह हुआ जैसा तहसील कर्मी चाहते रहे । इसी बीच कार्यालय न्यायिक तहसीलदार कायमगंज में कार्यरत पेशकार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ । जो चर्चा का विषय बन गया । वायरल वीडियो में पेशकार मौके पर खड़े कुछ लोगों से काम के बदले राहत शुल्क ले रहा था । वहां मौजूद एक अधिवक्ता से भी किसी काम जिसकी फाइल पेशकार के पास थी काम करने के बदले राहत शुल्क के रूप में₹600 लिए गए । रुपए लेते समय का किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया । वीडियो तेजी से वायरल होने लगा । जिससे तहसील में ली जा रही रिश्वत पर लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे । वायरल वीडियो का प्रसारण विभिन्न मीडिया स्तर पर भी किया गया । प्रकरण तेजी से उछला तो जिलाधिकारी फर्रुखाबाद डॉ० बीके सिंह ने इसका संज्ञान लेते हुए जांच के लिए उप जिलाधिकारी कायमगंज रविंद्र सिंह को निर्देशित किया । एसडीएम की जांच में वीडियो की पुष्टि एक अधिवक्ता ने करते हुए सारी हकीकत बताई । वीडियो की सच्चाई का पता लगा एसडीएम ने अपनी जांच आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी । बताया जा रहा है कि उपजिलाधिकारी ने कार्यवाही करते हुए रिश्वतखोर पेशकार को फिलहाल निलंबित कर दिया है । इस कार्रवाई से तहसील के रिश्वतखोर कुछ अन्य कर्मचारियों में भी हलचल दिखाई दे रही है ।

Related posts

गंभीर हालत में रस्सी से बंदी पड़ी खाई मिली महिला सूचना पर पहुंची पुलिस

admin

संदेश महल स्थापना दिवस पर जनपक्षीय पत्रकारिता के छः वर्षों का हुआ आत्मावलोकन

admin

नये साल पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ होगी कठोर कार्यवाही :-पुलिस अधीक्षक

admin

Leave a Comment