October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

नये साल पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ होगी कठोर कार्यवाही :-पुलिस अधीक्षक

हरदोई। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने हरदोईवासियो को नववर्ष 2025की शुभकामनाएं देते हुये अपील की है कि नये साल पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, शराब पीकर गाड़ी चलाने,गाली गलौज कंकर हुड़दंग मचाने वालों पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की मल्टिपल टीमें लगातार ऐसी घटनाओं पर नजर रखेगी।साथ ही सादे कपड़ों में भी पुलिस टीमें लगातार सक्रिय रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ समय से यह देखा जा रहा है कि लोग शाम को शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं। इसके लिए लगातार चेकिंग भी की जायेगी। इसलिए सभी जनपद वासी नये साल को शान्ति पूर्ण तरीके से मनायें।

Related posts

जय मां सरस्वती पब्लिक मण्टेसरी स्कूल मधवाजलालपुर में मनाया गया बाल दिवस

admin

पोषण समिति की बैठक में डीएम ने पोषाहार आपूर्ति को निर्बाध रखने के दिये निर्देश

admin

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कर रहे हैं, पीडीए समाज के हितों एवं संवैधानिक अधिकारों. के लिए संघर्ष – सर्वेश आंवेडकर

admin

Leave a Comment