March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

नहीं पहुंच पा रहा परियाप्त गन्ना चीनी मिल में पेराई कार्य रुका

नहीं पहुंच पा रहा परियाप्त गन्ना चीनी मिल में पेराई कार्य रुका
– नो केन की स्थिति बनने से मिल प्रशासन परेशान , तौल केन्द्रों सहित किसानों से साधा जा रहा संपर्क
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
किसानों को गन्ना उत्पादन के लिए चीनी मिल स्तर से बीज तकनीकी जानकारी गन्ने की उच्चतम् प्रजातियों आदि की ना तो सही जानकारी दी जाती है और ना ही उन्हें गन्ना उत्पादन बढ़ाने के संबंध में सही रूप से प्रोत्साहन मिलता है । जैसी मिल की अनेकों अव्यवस्थाओं के कारण गन्ना उत्पादन का क्षेत्रफल भी निरंतर कम हो रहा है । जैसी तमाम खामियों के चलते यह सहकारी चीनी मिल जहां लगातार घाटे में चल रहा है वहीं आए दिन तकनीकी कमियों से मिल बंद होता रहता है । इसीलिए आज एक बार फिर गन्ना सप्लाई न होने से नो केन की नौबत आने से पेराई कार्य बंद होते ही मिल में सन्नाटा पसर गया । इससे मिल प्रशासन में हडकंप है। वह गन्ना सेंटर व किसानों से सम्पर्क में जुटा है।
दि किसान चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू हुए करीब दो माह से अधिक समय बीत गया है। पुरानी मशीनों के कारण कई बार तकनीकी खराबियों से पेराई कार्य बाधित हो चुका है। अभी बीते दिनों पहले ही रोलर में खराबी आ जाने से तीन दिन पेराई कार्य ठप गया था। इसके बाद पुराई कार्य शुरू हुआ था। पहले गन्ना पेराई कार्य तकनीकी खराबी से बंद होता रहा लेकिन अब तक मिल के सामने गन्ना न होने के कारण नोकेन की स्थिति उपन्न हो गई है। मंगलवार सुबह मिल में गन्ना न होने से पेराई कार्य बंद हो गया। इससे हडकंप मच गया। फौरन मिल प्रशासन ने गन्ना सेंटर के साथ साथ क्षेत्र के किसानों से सम्पर्क किया गया। इसके बाद गन्ने से लदी गाड़ि़या आने लगी। चीनी मिल प्रशासन का कहना है पेराई को शुरू करने के लिए करीब चार हजार कुंतल गन्ने की आवश्यकता है। अभी तक आठ सौ कुंतल ही गन्ना आया है। देर शाम तक परियाप्त गन्ना उपलब्ध होने पर शायद फिर पेराई कार्य शुरू हो सकता है ।

Related posts

डीएम की अध्यक्षता में थाना बिलग्राम में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन

admin

फांसी के फंदे पर लटक कर महिला ने की आत्महत्या,मृतका के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

admin

शंकराचार्य बोले-योगी के पास 6 दिन का समय बचा:गाय को राष्ट्र माता घोषित करें

Bhaskarnews

Leave a Comment