August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशधर्म

शंकराचार्य बोले-योगी के पास 6 दिन का समय बचा:गाय को राष्ट्र माता घोषित करें

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

वाराणसी संवाददाता –

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती7 मार्च को हनुमान चालीसा का पाठ कर वाराणसी से लखनऊ के लिए निकलेंगे। वहां पर सभी साधु संतों के सामने हम अपने फैसले सुनाएंगे। उन लोगों का चेहरा भी सामने लाएंगे, जो लोग हमारे इस अभियान में साथ हैं।

शंकराचार्य ने गुरुवार को कहा- रास्ते में हमें जहां रोका जाएगा, हम कानून का पूरा साथ देंगे। उम्मीद है कि ये धर्म की यात्रा है, इसमें कोई बाधा नहीं आएगी। अपने निर्धारित मार्ग और कार्यक्रम के अनुसार ही लखनऊ के लिए बढ़ेंगे। हम अपने मार्ग पर निकलेंगे और जो भी निर्णय लेना होगा, वह अपने धर्म और परंपरा के अनुसार लेंगे। प्रशासन को जो करना है वह करे, लेकिन अपने तय कार्यक्रम से पीछे नहीं हटेंगे।

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा- सीएम योगी के पास अभी 6 दिन का समय बचा है। वह गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कर दें। अभी तक उनकी तरफ से कोई बयान नहीं आया है। उनके ही पार्टी के अन्य लोग समर्थन कर रहे हैं, लेकिन कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा है।

Related posts

पोषण समिति की बैठक में डीएम ने पोषाहार आपूर्ति को निर्बाध रखने के दिये निर्देश

admin

पड़ोसी से परेशान महिला ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंप बताई अपनी पीड़ा की न्याय की मांग

admin

महिलाओं की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आठ आरोपी गिरफ्तार

admin

Leave a Comment