October 29, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedफिल्म जगत

धुरंधर से डरे और ‘है जवानी तो इश्क होना हैअब वरुण से क्लैश पे अटके:यश

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फिल्मजगत संवाददाता –

साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज डेट बदलने से बॉलीवुड में नया बॉक्स ऑफिस क्लैश खड़ा हो गया है। पहले यह फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 4 जून 2026 तय की गई है। इस बदलाव के कारण अब फिल्म की टक्कर सीधे वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से होने वाली है, जिससे इंडस्ट्री में हलचल मच गई है।

दरअसल, पहले ‘टॉक्सिक’ की रिलीज 19 मार्च 2026 को तय थी और उसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ भी रिलीज होने वाली थी। ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे थे कि दो बड़ी फिल्मों का एक साथ आना बॉक्स ऑफिस पर नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसी वजह से टॉक्सिक के मेकर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

बताया गया कि मिडिल ईस्ट में चल रही परिस्थितियों के कारण भी फिल्म की रिलीज टालने का निर्णय लिया गया। मेकर्स चाहते थे कि फिल्म को ग्लोबल मार्केट में बेहतर माहौल में रिलीज किया जाए। इसलिए मार्च की बजाय जून में नई रिलीज डेट तय की गई।बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण धवन की फिल्म की टीम को इस क्लैश की जानकारी पहले नहीं थी। बताया गया कि उन्हें ‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट के बारे में तब पता चला जब यश ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। यही वजह है कि फिल्म के निर्माता और निर्देशक इस स्थिति से नाराज बताए जा रहे हैं।

‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं और इसमें वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी बताई जा रही है, जिसे फैमिली ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

Related posts

फर्रुखाबाद में घर लौटने के दौरान सड़क पार करते समय ई-रिक्शा की टक्कर से हादसा,

Bhaskarnews

घुसपैठियों को बाहर करने का काम शुरू होने वाला है SSB जवानों के लिए SOP बनाने को कहा

Bhaskarnews

रायबरेली में स्कूली बसों का फिटनेस:जिलाधिकारी के निर्देश पर 15 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Bhaskarnews

Leave a Comment