March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशलखनऊ

बारात का इंतजार करता रहा लड़की का परिवार…दूल्हा हुआ फरार

लखनऊ – शाम 7 बजे बारात आनी थी। हम इंतजार कर रहे थे। 5 बजे समधी का फोन आया। उन्होंने कहा -सुबह 11 बजे बेटा टेलर की दुकान पर कपड़ा लेने गया था। अभी तक नहीं लौटा। हम बारात लेकर नहीं आएंगे। मेहंदी लगाकर बैठी बेटी बार-बार यही पूछ रही थी कि आखिर बारात क्यों नहीं आई। मेरी इज्जत मिट्‌टी में मिल गई।

यह कहते हुए रिटायर कर्मचारी चुन्नीलाल शर्मा फफक पड़े। मैरिज गार्डन में दिखाते हुए बोले-देखो, मंडप में अंधेरा है। कुर्सियां खाली हैं। मेज पर रखा खाना ठंडा हो चुका है। परिवार के लोग बेसुध बैठे हैं। बेटी के आंसू नहीं रुक रहे। वह रोते-रोते तीन बार बेहोश हो गई।

Related posts

हरदोई के 155ग्राम प्रधानो को डीएम ने किया सम्मानित

admin

केशव मोर्य बोले-अखिलेश यादव पूर्व सीएम थे,और पूर्व सीएम ही रहेंगे:सपा MLC भड़के,

Bhaskarnews

चीनी मिल वोर्ड बैठक में पिछले प्रस्तावों का व्यौरा मिलने पर संन्तुष्ट हुए वोर्ड सदस्यों ने शीरा टैंक तथा सड़कों के निर्माण हेतु लाए गए प्रस्ताव स्वीकृति पर जताई सहमति

admin

Leave a Comment