October 28, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशलखनऊ

बारात का इंतजार करता रहा लड़की का परिवार…दूल्हा हुआ फरार

लखनऊ – शाम 7 बजे बारात आनी थी। हम इंतजार कर रहे थे। 5 बजे समधी का फोन आया। उन्होंने कहा -सुबह 11 बजे बेटा टेलर की दुकान पर कपड़ा लेने गया था। अभी तक नहीं लौटा। हम बारात लेकर नहीं आएंगे। मेहंदी लगाकर बैठी बेटी बार-बार यही पूछ रही थी कि आखिर बारात क्यों नहीं आई। मेरी इज्जत मिट्‌टी में मिल गई।

यह कहते हुए रिटायर कर्मचारी चुन्नीलाल शर्मा फफक पड़े। मैरिज गार्डन में दिखाते हुए बोले-देखो, मंडप में अंधेरा है। कुर्सियां खाली हैं। मेज पर रखा खाना ठंडा हो चुका है। परिवार के लोग बेसुध बैठे हैं। बेटी के आंसू नहीं रुक रहे। वह रोते-रोते तीन बार बेहोश हो गई।

Related posts

धनतेरस पर सजा बाजार उमड़ी भीड़ -बढ़ी रौनक -बर्तन सोना चांदी मिष्ठान वस्त्र आदि की सजी धजी दुकानों पर ग्राहकों का लगा तांता

admin

मारपीट में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मृत्यु, नामदज तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

admin

तीन दिवसीय उर्स अहसनी महमूदी का आज 125 वा उर्स हुआ संपन्न

admin

Leave a Comment