March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

वनरक्षक द्वारा दी गई धमकी से भयभीत शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से की सुरक्षा की मांग

वनरक्षक द्वारा दी गई धमकी से भयभीत शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से की सुरक्षा की मांग

रिपोर्टर जयपालसिंह यादव
कायमगंज /फर्रुखाबाद : –
मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव झब्बूपुर से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है । इस गांव के निवासी दलसिंह पुत्र महेश सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भेज कर कहा है कि कायमगंज क्षेत्र में वन विभाग में वनरक्षक के पद पर कार्यरत शिवेंद्र तोमर लकड़ी माफियाओं से मिले हुए हैं । इतना ही नहीं दलसिंह ने आरोप लगाते हुए शिकायत में कहा है कि यही वनरक्षक लकड़ी माफियाओं से मिलकर क्षेत्र में से आए दिन हरे-भरे विशालकाय वृक्षों को कटवा कर नेस्तनाबूत करते हुए धरा की हरियाली उजड़वा रहे हैं ।उसका कहना है कि एक ओर जहां जनप्रिय सरकार धरा को हरा-भरा बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण तथा वृक्षों के संरक्षण पर करोड़ों रुपया बजट व्यय करती है । वहीं वन विभाग का यह कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी के विपरीत वृक्षों को कटवा कर उनका वजूद ही खत्म करने पर तुला हुआ है l दलसिंह का आरोप है कि सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद वनरक्षक श्री तोमर बुरी तरह बौखला गए और वह मेरे घर आ धमके जहां उन्होंने मुझे लकडियों की आग में झोंक कर जला देने के साथ ही मुझे बुरी तरह धमकाते हुए कहा कि – की गई शिकायत वापस ले लो अन्यथा परिणाम अच्छा नहीं होगा । उसका कहना है कि कई बार उसे वनरक्षक फोन पर भी धमकी दे चुका है l शिकायतकर्ता का कहना है कि वह अपनी पीड़ा लेकर पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद के पास पहुंचा था । जहां उसने वनरक्षक की करतूत बताते हुए मिल रही धमकियों के बारे में पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुए शीघ्र समय रहते समुचित कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की गुहार लगाई है । भयभीत हुए शिकायतकर्ता का कहना है कि वह तो मानवीय फर्ज अदा कर रहा है । अब देखना यह है कि अपने कर्तव्यों से भटक कर वृक्षों को उजड़वाने वाले वनरक्षक के विरुद्ध वन विभाग या प्रशासन क्या कार्रवाई करेगा । उसने यह भी कहा कि उसे उम्मीद है कि पुलिस अधीक्षक अवश्य कोई आवश्यक कार्रवाई वनरक्षक के विरुद्ध करेंगे l

Related posts

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता मे 50 लाख से अधिक के कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन

admin

फर्रुखाबाद में फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ का अधिवक्ताओं में विरोध:

Bhaskarnews

कछौना पतसेनी स्थित जानकी प्रसाद इंटर कालेज के छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

admin

Leave a Comment