October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता मे 50 लाख से अधिक के कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन

फर्रुखाबाद, 11 मार्च 2025, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता मे 50 लाख से अधिक के कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया , बैठक में जनपद में चल रही 40 निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा की गई ।
जिलाधिकारी द्वारा पर्यटन विकास निगम लि0 के जनपद में उनके चल रहे कार्यो की धीमी गति व खराब गुडवत्ता होने पर नाराजगी जताई गई व गुडवत्ता सही करने एवं कार्यो को तेजी से पूर्ण कराने के लिये निर्देशित किया गया, जिलाधिकारी द्वारा पूर्ण हो चुके कार्यो को नियमानुसार हैंडओवर की कार्यवाही कराने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यो में मानक व गुडवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाये व सभी कार्यो को ससमय पूर्ण किया जाये,सभी अभियंता अपने प्रोजेक्ट का नियमित निरीक्षण करे, व कोई भी समस्या होने पर अवगत कराएं
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी व संवंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा की ओर ध्यान आकृष्ट कर सौंपा ज्ञापन

admin

धूमधाम के साथ मनाया गया जनपद बाराबंकी में गणतंत्र दिवस का पर्व

admin

रोजगार मेले मे 103 अभ्यर्थियों को किया गया चयनित

admin

Leave a Comment