August 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

अवैध खनन से भरा ट्रक सीज, 13 दो पहिया वाहनों के बिना हेल्मेट में चालान,

अवैध खनन से भरा ट्रक सीज, 13 दो पहिया वाहनों के बिना हेल्मेट में चालान,

फर्रुखाबाद । जिलाधिकारी फर्रूखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा खनन अधिकारी संजय प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाते हुये नवाबगंज थाना क्षेत्र में बिना नम्बर प्लेट के खनन सामग्री से भरे एक ट्रक को चेक किया गया तो उसके पास खनन विभाग का परिवहन प्रपत्र एमएम-11 नहीं पाया गया। ट्रक की धर्म कांटे पर तौल कराने पर वाहन ओवरलोड पाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा ट्रक को थाना नवाबगंज में सीज करते हुये रू0 69500/- का जुर्माना लगाया गया। खनन विभाग एवं राज्य कर विभाग द्वारा भी प्रथक से जुर्माना वसूली की कार्यवाही की जायेगी।
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा 13 दो पहिया वाहनों के बिना हेल्मेट का प्रयोग किये वाहन चलाने के अभियोग में चालान किये गये तथा उन पर रू0 34 हजार जुर्माना आरोपित किया गया।

Related posts

योग प्रशिक्षकों की अवशेष तैनाती का कार्य जल्द पूरा किया जाये:-डीएम

admin

जमीन अधिग्रहण व मुआवजे को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री आवास की ओर किया कूच

admin

उत्कृष्ट कार्य के लिए नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरुस्कार से राष्ट्रपति ने किया कायमगंज की बेटी को सम्मानित

admin

Leave a Comment