October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

भट्टा मजदूर परिवारों के साथ दीपावली मना बांटी खुशियां – छुड़ाई आतिशवाजी खिलाईं मिठाईयां

भट्टा मजदूर परिवारों के साथ दीपावली मना बांटी खुशियां
– छुड़ाई आतिशवाजी खिलाईं मिठाईयां


भास्कर न्यूज : –
कायमगंज / फर्रुखाबाद
वास्तव में यदि देखा और मानवीय दृष्टिकोंण से भली भांति समझा जाए तो समाज में दो ही प्रकार के लोग हैं । इनमें एक बर्ग वह जो आर्थिक रूप से संपन्न है , वहीं दूसरा वह जो आर्थिक रूप से कमजोर है । यानिकि अमीर और गरीब – अमीरों से कोई शिकवा नहीं किन्तु इस तरह के लोगों में भी मानवता युक्त भावना वाले बे होते हैं । जो त्यौहारों या समय – समय पर गरीबों को भी सहायता पहुंचाकर उन्हें भी खुशी प्रदान करने का वास्तव में प्रयास करते हैं । फिर चाहे वे धन से अमीर हो या फिर दिल से परन्तु गरीबों को खुशी का मौका देने वाले ही मानवीय गुणों वाले कहे जा सकते हैं । पिछले काफी समय से नगर कायमगंज में हृदय से गरीबों की सहायता करने की चाहत से साहसी बालिका संस्था काम कर रही है । इसी संस्था के सदस्यों ने दिनांक 30 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को भट्टों पर रहने वाले मजदूरों के परिवार और बच्चों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया । विना किसी संकोच या भेदभाव से जब मजदूर परिवारों के साथ मिलकर खुशियां बांटी तो भट्टा मजदूर परिवारों के महिला – पुरुष तथा बच्चों सभी के चेहरे पर मुस्कान विखरी दिखाई दे रही थी । इस अवसर पर संस्था सदस्यों ने सभी को मिठाई, खील खिलौने बतासे, मोमबत्ती, आदि उपयोग में आने वाली वस्तुएं भी दीं । वहां सभी बच्चों के साथ मिलकर फुलझडियां चलाई पटाखे दागें खुशी के साथ यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहा । इस अद्भुत तथा त्यौहार पर आयोजित खुशी भरे माहौल वाले कार्यक्रम अवसर पर नगर प्रचारक चन्द्रेश, शीलू पठान एवं संस्था की खुशब मिश्रा, शिल्की मिश्रा, प्रियंका, अंजू , निकेता, संजना’ गरिमा, कशिश चांदनी आदि मौजूद रहे ।

Related posts

कार में लगी आग,फायर ब्रिगेड ने 30 मिनट में पाया काबू, मची अफरा-तफरी

admin

उत्कृष्ट कार्य के लिए नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरुस्कार से राष्ट्रपति ने किया कायमगंज की बेटी को सम्मानित

admin

आगरा के थाना अछनेरा के एसएसआई को डायरी में छिपाकर घूस लेते VIDEO:वायरल

Bhaskarnews

Leave a Comment