March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

हरदोई डीएम मंगला प्रसाद ने रैन-बसेरा व अलाव की परखी हकीकत

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नगर पालिका हरदोई क्षेत्र के रैन बसेरों व अलाव का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी सबसे पहले श्रीशचन्द्र बारात घर में बने रैन बसेरे और अलाव का निरीक्षण करने पहुँचे। वहाँ उन्होंने रैन बसेरों की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने नगर पालिका के सम्बंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि रैन बसेरा के गेट पर एक बैनर लगवाया जाये जिससे लोगों को इसकी जानकारी हो सके। बेडशीट प्रतिदिन बदली जाये। 15 दिसम्बर के बाद बारातघर के हाल में भी बिस्तर लगवाए जाएं जिससे अधिक लोग यहाँ ठहर सकें। रैन बसेरों में पेयज़ल की उचित व्यवस्था रखी जाये। अलाव की व्यवस्था भी की जाये। इसके उपरांत जिलाधिकारी नगर पालिका परिसर में बने रैन बसेरे को देखने पहुंचे। यहाँ उन्होंने रुके हुए लोगों से बात चीत की। यहाँ उन्होंने निर्देश दिए कि बीमार यात्रियों को तत्काल दवा उपलब्ध करायी जाये। साफ सफाई में किसी भी प्रकार की कोताही न की जाये। यहाँ से निकलकर वह रोडवेज बस अड्डा पहुंचे। यहाँ सो रहे लोगों को उन्होंने स्वयं नगर पालिका में बने रैन बसेरे के बारे में जानकारी दी। इसके बाद बस अड्डे पर सो रहे लोग रैन बसेरे में चले गए। बस अड्डे से बाहर निकलते समय उन्होंने नाले की गन्दगी देखकर कड़ी नाराजगी जताई तथा तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अलाव को उपयुक्त स्थान पर जलाया जाये। रैन बसेरे का केयर टेकर प्रतिदिन रात में बस अड्डे पर सोने वाले लोगों को रैन बसेरे के बारे में बताये। उन्होंने बस अड्डे के कर्मचारियों को भी ध्यान रखने को कहा। एक कर्मचारी रैन बसेरे में जाकर आने वाली बसों के बारे में बताये ताकि यात्री अपनी बस पकड़ सकें। इसके साथ ही उन्होंने नगर पालिका के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन पर भी रैन बसेरे और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

जुम्मे की नमाज के वक्त हर मस्जिद पर तैनात रहा भारी संख्या में पुलिस बल

admin

जनपदीय माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट ट्रायल

admin

कछौना में सर्राफा की दुकान का चैनल व शटर तोड़कर लगभग 50 लाख की चोरी

admin

Leave a Comment