July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

गोवंशो का संरक्षण सुचारू रूप से कराया जाये:-सीडिओ

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गोवंश का संरक्षण सुचारु रूप से कराया जाये। सहभागिता योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले गोवंश का नियमित सत्यापन किया जाये। भूसा खरीद में वित्तीय नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाये। वित्तीय नियमों की अनदेखी पर सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाये। भूसा क्रय के भुगतान के लिए समय से डिमांड अपलोड की जाये। अवशेष गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। उन्होंने पराली दो, खाद लो कार्यक्रम में कमजोर प्रगति के लिए सुरसा, बावन, अहिरोरी और सांडी के पशु चिकित्सा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकास खण्ड में कम से कम एक गौशाला को गोवर्धन संयन्त्र के लिए चिन्हित किया जाये। चरागाह के लिए चिन्हित भूमि पर चारे की बुवाई सुनिश्चित की जाये। साइलेज क्रय के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाये। सभी गौशालाओं में केयरटेकर कक्ष, भूसाघर व प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। निर्माणाधीन वृहद गो आश्रय स्थलों के निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार सिंह व समस्त सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सभी खण्ड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

Related posts

फर्रुखाबाद में एयरपोर्ट की मांग ने पकड़ा जोर, , समाजसेवी विकास राजपूत ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री को लिखा पत्र

admin

आत्मा के सौंदर्य एवं स्वाभिमान के चितेरे थे राष्ट्र कवि दिनकर

admin

शंकराचार्य स्वामी बोले-मैं भाग नहीं रहा हूं, मैं सबका सामना करूंगा:

Bhaskarnews

Leave a Comment