March 7, 2026
Bhaskar News Agency
अलीगढउत्तर प्रदेश

अलीगढ़ के खैर में 227 बूथों की अब होगी वेब कास्टिंग

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अलीगढ)
अलीगढ़ की खैर विधानसभा में होने वाले उप चुनाव से होने वाले अधिकारी कंट्रोल रूम में बैठकर बूथों का लाइव हाल जान सकेंगे। 50% बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर उन्हें कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है, जिससे शहर में ही बैठकर इन बूथों की वेब कास्टिंग की जा सकेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम विशाख जी. ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 227 बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर इनकी वेब कास्टिंग की जा रही है। जिससे कि चुनाव स्थल पर होने वाली गतिविधियों पर सीधी नजर रखी जा रही है । जरा भी संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल कार्रवाई शुरू की जाएगी।

खैर में 426 बूथों पर होंगे मतदान

खैर विधानसभा सीट पर कुल 263 मतदान केंद्र हैं। जिसमें 426 बूथों पर मतदान हो रहा है इनमें वोटिंग कराने के लिए 19 नवंबर को धनीपुर मंडी से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। जिसके बाद 20 को मतदान शुरू होगा।

Related posts

तहसील शाहाबाद के गांव पिस्तिया में मत्स्य पालन हेतु आबंटित तालाब में खड़ी है गेहूं की फसल

admin

कथावाचक देवकी नंदन बोले- देश की विचारधारा नहीं वक्फ बोर्ड

admin

पुलिस ने महिला की हत्या का 10 घंटे के अंदर किया खुलासा ,आरोपी को गिरफ्तार कर आला कत्ल किया गया बरामद*

admin

Leave a Comment