October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedराजनीतिलखनऊ

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

लखनऊ संवाददाता –

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे। हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। उन्हें बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करना था। उनके हेलीकॉप्टर ने ला मार्टिनियर ग्राउंड से उड़ान भरी थी। रास्ते में तकनीकी खामी की वजह से पहले डिस्प्ले गया, फिर धुआं उठने लगा।

देखते ही देखते जानकारी के मुताबिक, बीच हवा में उनके हेलीकॉप्टर से अचानक  केबिन में धुआं भर गया। आनन-फानन में हेलीकॉप्टर को अमौसी ले जाया गया। डिप्टी सीएम और सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं। अब वे सड़क मार्ग से कौशांबी जा रहे हैं। बता दें कि ला मार्टिनियर कॉलेज (ला मार्ट ) से अमौसी एयरपोर्ट (चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) की हवाई दूरी लगभग 11-12 किलोमीटर है।

Related posts

-बॉलीवुड सिंगर रैपर बादशाह सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर FIR, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित:

Bhaskarnews

बाड़मेर इलाके में जमीन से निकल रहा क्रूड ऑयल:अब तक 55 से ज्यादा टैंकर भरे;

Bhaskarnews

लखनऊ मेंADCP ने बग्घी पर बैठकर होली खेली:गाने पर थिरकीं

Bhaskarnews

Leave a Comment