October 13, 2026
Bhaskar News Agency
कानपुर नगरराजनीति

सुबह 11 बजे सीएम योगी कानपुर पहुंचे, तीन घंटे शहर में रहेंगे:सीएसए

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कानपुर संवाददाता –

मिशन 2047 का रोडमैप होगा तैयार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय नवाबगंज में होली के त्योहार दौरान हो रही संघ की बैठक में सीएम व प्रदेश अध्यक्ष का शामिल होना राजनीति में अहम मायने रख रहा है। करीब 2.30 घंटे चलने वाली इस बैठक में मिशन 2027 में पूरा करने का रोडमैप तैयार होगा। इसके अलावा संघ व सरकार के बीच आपसी संबंध मजबूत करने पर भी विचार होगा।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के विचार परिवार की समन्वय बैठक में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंच चुके हैं। सुबह 11 बजे उनका हेलीकाप्टर सीएसए के हेलीपैड में उतरा। हेलीपैड पर उनका स्वागत मेयर प्रमिला पांडेय, विधायक सरोज कुरील, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित समेत विधायकों व भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह भी शामिल होंगे। सीएम करीब तीन घंटे शहर में रहेंगे।

Related posts

यूपी के डिप्टी सीएम केशव और ब्रजेश पाठक एक घंटे तक इंडिगो फ्लाइट में फंसे:

Bhaskarnews

कानपुर में अंतिम संस्कार में जा रहे लोग टैंकर ने तीन युवकों को कुचला:

Bhaskarnews

हरियाणा विधानसभा में संत रविदास म्यूजियम पर हंगामा:विधायक बोले- इसकी जगह यूनिवर्सिटी बने, शर्म से डूब मरो

Bhaskarnews

Leave a Comment