July 16, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedकानपुर नगर

कानपुर में आज मंगलवार को गंगा मेला है, होली खेली जा रही है।सपा विधायक जमकर नाचे:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कानपुर संवाददाता –

कानपुर में आज मंगलवार को गंगा मेला है, होली खेली जा रही है। रंगों में सराबोर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने लोगों के साथ जमकर डांस किया। मेस्टन रोड में मुस्लिमों ने हिंदुओं का फूल बरसाकर स्वागत किया। माला भी पहनाई। ट्रैक्टर ट्रॉलियों और ऊंट पर सवार होकर होली खेलनो को निकले हैं। जमकर रंग-गुलाल वर्षा रहे हैं।

होली खेलते खेलते नाचते-गाते और छह घंटे में 7 किमी की दूरी तय करेंगे।कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र बिश्नोई ने बताया- इस बार हम लोगों ने भैंसा ठेला ढूंढने का बहुत प्रयास किया। मुंह मांगी कीमत भी देने को तैयार थे, लेकिन भैंसा ठेला नहीं मिला। इसलिए इस बार ट्रैक्टर ट्रॉलियों से रंगों के ड्रम को निकाला जाएगा। साथ ही 6 ऊंट, 5 घोड़े, 8 ट्रैक्टर और कई लोडर गाड़ियां होंगी।

पिचकारी से भी रंग वर्षाए जा रहे हैं। यही रिबाज पिछले 85 सालों से चली आ रही है। यह अकेली होली है, जो राष्ट्रगान के बाद शुरू हुई। रज्जन बाबू पार्क में जिलाधिकारी और पुलिस अफसर ने तिरंगा फहराकर होली की शुरुआत की। क्रांतिकारियों के शिलालेख पर फूल भी अर्पित किए।

कानपुर की इस खास होली का इतिहास 1942 में ब्रिटिश शासन से जुड़ा है, जब कानपुर के 47 क्रांतिकारियों को जेल में बंद किया गया था। दिन में रंग खेलने के बाद शाम को मेला कमेटी की ओर से बाल मेला लगेगा। इसमें बच्चों के लिए झूले, फूड स्टॉल लगेंगे और आतिशबाजी भी होगी।

Related posts

अखिलेश ने पूछा-क्या गंगा पर इफ्तार क्यों नहीं कर सकते:

Bhaskarnews

अलीगढ़ में प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ट्रेन के सामने कूदा:

admin

जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, ने जिला कारागार सीतापुर का किया निरीक्षण

admin

Leave a Comment