October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

लखनऊ में होली की हुड़दंग में 70 लोगों की आंखें जख्मी हुईं:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

लखनऊ संवाददाता –

लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में होली के हुड़दंग के चलते घायल और चोटिल होकर पहुंचने वाले मरीजों की तादाद काफी ज्यादा रही। इनमें करीब 70 मरीज ऐसे रहे जिन्हें रंग खेलने के दौरान अचानक आंख में परेशानी हो गई।

दरअसल, होली की सुबह से ही सड़कों पर हुड़दंग और लापरवाही का माहौल देखने को मिला। ऐसे में लखनऊ के KGMU ट्रॉमा सेंटर, बलरामपुर, सिविल, लोहिया, राम सागर मिश्र, लोकबंधु और निजी अस्पतालों की इमरजेंसी में घायलों की लंबी कतार लग गई।

कई लोगों के चेहरे और आंख पर गहरी चोटें आई हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अधिकांश आंख की समस्या लेकर पहुंचे लोगों को अचानक दिखना बंद हो गया और रंग के चलते उनकी आंख भी खुलनी बंद हो गई।

आंख से दिखाई देना बंद हो गया, जिसके चलते उन्हें भर्ती तक कराना पड़ा। हालांकि, राहत की बात ये रही कि इलाज शुरू करते ही उन्हें राहत मिली।

Related posts

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य मतदाओं को जागरूक करना:- मंगला प्रसाद सिंह

admin

अटलपुरम टाउनशिप-सेक्टर 8 के लिए ढाई गुना आवेदन:8 अप्रैल को लॉटरी से प्लॉटों का आवंटन

Bhaskarnews

आगरा-कानपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई

Bhaskarnews

Leave a Comment