March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशऔरैया

औरैया में डंपर के नीचे आकर बाइक सवार की हुई मौत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(औरैया )

औरैया जिले में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क पर हो गया हादसा । मुरादगंज तिराहे से 50 कदम की दूरी पर औरैया मार्ग पर बाइक फिसलने से पीछे आ रहे डंपर के नीचे आ गई। इसी दौरान डंपर के पीछे चल रही डीसीएम डंपर में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार और डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि डंपर चालक फरार हो गया।

रुदौली गांव निवासी राजा बाबू (पुत्र स्व. कुंवर सिंह), जो गेल पाता प्लांट में मजदूरी करते हैं, अपनी ड्यूटी खत्म कर गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे घर लौट रहे थे। मुरादगंज तिराह के पास उनकी बाइक अचानक स्लिप हो गई और डंपर के नीचे आ गई। डंपर चालक ने ब्रेक लगाकर वाहन रोका, लेकिन पीछे चल रही डीसीएम डंपर से टकर कर आ गई। हादसे में डीसीएम का चालक संजू (पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी भैसोल, थाना फफूंद) भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Related posts

शाहाबाद मे सीबीआई ने बीओआई के अधिकारी को रिश्वत लेते रगें हाथो किया गिरफ्तार

admin

नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाने का अभियान शुरू

admin

जहरीला सांप के काटने से नवयुवक की हुई मौत

admin

Leave a Comment