March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

फर्रूखाबाद,12 सितंबर 2024, जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद को 879 जोडो का सामूहिक विवाह का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाये, हर गाँव व वार्ड में हैंडबिल वितरण किया जाये, ब्लॉक व जिले पर योजना की होर्डिंग लगाई जाये, समाज कल्याण अधिकारी अपनी टीम के साथ योजना का प्रचार प्रसार व आवेदनों का सत्यापन कराये,किसी भी अपात्र को योजना में शामिल न किया जाये, प्रस्तावित सामूहिक विवाह में अधिक से अधिक जोडो का रजिस्ट्रेशन कराये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी,सभी उपजिलाधिकारी व संवंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत

admin

शराब की दुकानों की ई लॉटरी प्रक्रिया हुई संपन्न

admin

कार सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी मुनीम के गोली मारकर की लूट

admin

Leave a Comment