March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

कार्यालय बाबू पर पीआरडी जवानों ने लगाया सुविधा शुल्क वसूली प्रयास का आरोप

कार्यालय बाबू पर पीआरडी जवानों ने लगाया सुविधा शुल्क वसूली प्रयास का आरोप

भास्कर ब्यूरो*( फतेहगढ़*) / फर्रुखाबाद
आज जिलाधिकारी कार्यालय पर काफी संख्या में पहुंचे पीआरडी जवानों ने डीएम के नाम संबोधित एक शिकायती पत्र सौंपते हुए अपने ही विभागीय कार्यालय में कार्यरत पटल लिपिक पर रिश्वतखोरी का आरोप लगा , न्याय की गुहार लगाई है । दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के कार्यालय लिपिक राजेश कुमार मिश्रा से प्रातः10-25 बजे ड्यूटी आदेश मांगा । तो उन्होंने सभी जवानों को कार्यालय से बाहर जाने के लिए बोल दिया और साथ ही साथ भुगतान के लिए कहने पर पैसा वापस आने पर देने के लिए कहते हुए टाल मटोल कर दी । पीआरडी जवानों ने संबंधित लिपिक पर, रिश्वत बसूलने का गंभीर आरोप लगाया हैं ,और साथ ही यह भी आरोप लगाया कि लिपिक ₹500 से हजार रुपए तक घूस लेते हैं । हालांकि आरोप की पुष्टि के लिए उनके पास फिलहाल कोई साक्ष्य नहीं था फिर भी आरोप की सत्यता पारदर्शी एवं निष्पक्ष जांच के बाद ही उजागर हो सकती है ।

Related posts

विद्यालय में आयोजित हुआ वीवस् ऑफ इंडिया कार्यक्रम

admin

खेत के बंटवारे को लेकर मारपीट

admin

तहसील में बार एसोसिएशन शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन

admin

Leave a Comment