March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

गंगा तट पर सफाई एवं अन्य कार्यक्रमों के साथ सांसद व डीएम ने किया जयंती का शुभारम्भ

गंगा तट पर सफाई एवं अन्य कार्यक्रमों के साथ सांसद व डीएम ने किया जयंती का शुभारम्भ
फर्रुखाबाद 2 अक्टूबर 2024
गाँधी व शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत व जिलाधिकारी डॉ0 बीके सिंह द्वारा गंगा तट पांचाल घाट पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ गंगा तट की सफाई व झाडू लगाकर किया । इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा पांचाल घाट पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गए चिकित्सा शिविर का उद्घाटन
गाँधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यर्पण कर किया गया । इसके बाद परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा रैली को सांसद व जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया । यहां से सांसद व जिलाधिकारी द्वारा कुष्ठ आश्रम पांचाल घाट पहुंचकर कुष्ठ रोगियों को फल वितिरित किये गये। इस जयंतीअवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी न्यायिक,डिप्टी कलेक्टर प्रशिक्षु नितेश राज व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

फर्रुखाबाद: दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल, एंबुलेंस नहीं पहुंची

admin

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला व्यापार बंधु की बैठक का किया आयोजन

admin

हरदोई में भीषण सडक हादसा, पिता पुत्र की मौत पत्नी गम्भीर रूप से घायल

admin

Leave a Comment