March 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने श्रृंगी ऋषि की तपस्थली श्रंगीरामपुर में चल रहे मेले का स्थलीय निरीक्षण किया

भास्कर न्यूज संवाददाता

25 फरवरी 2025

फर्रुखाबाद

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रृंगी ऋषि की तपस्थली श्रंगीरामपुर में चल रहे मेले का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिलाधिकारी द्वारा गंगा स्नान को आने बाले व कावंड़ियों की संख्या व उनको होने बाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि बाहर के राज्यो व जिलो से आने बाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही होनी चाहिये ,जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत को अगले वर्ष के मेले के लिये वृहद कार्ययोजना तैयार करने के लिये निर्देशित किया गया व कहा गया कि ऐसी व्यवस्था तैयार करे जिससे आने बाले श्रद्धालुओं को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े व मेले को व्यवस्थित तरीके से लगवाया जाये।
इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा पांचाल घाट पहुँचकर कल होने बाले महाशिवरात्रि के स्नान की तैयारियों का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि घाटो पर प्रॉपर तरीके से बैरीकेटिंग कराई जाये, जहाँ पर ज्यादा गहराई है वहाँ पर स्नान प्रतिवंधित किया जाये व उस जगह को टीन से कवर कर दिया जाये, जिलाधिकारी द्वारा पैंटून पुल का भी निरीक्षण किया गया व पैंटून पुल की एप्रोच को सही कराने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी,संवंधित थाने के प्रभारी निरीक्षक व संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे

Related posts

भारत को फाइनल में पहुंचाने वाले 5 हीरो:सैमसन का लगातार दूसरा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड; 185 रन बना लि

Bhaskarnews

जनवरी2025 से जून 2025 तक आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की तिथियां तय

admin

युवती ने उठाया ऐसा कदम,परिवार में मच गया कोहराम

admin

Leave a Comment