March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज कनकापुर राजेपुर में आयोजित हुआ किशोर स्वास्थ्य मंच

पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज कनकापुर राजेपुर में आयोजित हुआ किशोर स्वास्थ्य मंच
सोशल साइट से भी बढ़ रहे यौन शोषण व बाल अपराध-डॉ दलवीर सिंह
फर्रुखाबाद 10 अक्टूबर 2024
जनपद में ब्लॉक राजेपुर में स्थित पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज कनकापुर में गुरुवार को किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया l
इस दौरान पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज कनकापुर में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत आयोजित हुई पोस्टर, रंगोली प्रतियोगिता में मुस्कान को प्रथम, काजल को दूसरे और समृद्धि को तीसरे पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।किशोर स्वास्थ्य मंच के माध्यम से किशोरों को सोशल साइट से भी बढ़ रहे यौन शोषण व बाल अपराध, कुपोषण, एनीमिया, माहवारी और उनमें होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलाव के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही किशोर किशोरियों के हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, वजन और लम्बाई नापी गई।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और आरकेएसके के नोडल अधिकारी डॉ दलवीर सिंह ने कहा कि जनपद के सभी ब्लॉक एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन कर बाल यौन शोषण एवं अपराध, एनीमिया, लिंग आधारित हिंसा इत्यादि के बारे में जानकारी दी जा रही है । शारीरिक एवम मानसिक रूप से बच्चे कैसे स्वस्थ रहें इसके प्रति भी जागरूक किया जा रहा है ।
जिला सलाहकार किशोर स्वास्थ्य चंदन यादव ने छात्रों को गुड और बैड टच के बारे में बताया | उन्होंने कहा कि आपके निजी अंगों को कोई देखता है या छूता है जिसमें असहजता महसूस होती है तो ऐसा करने वालों की शिकायत माता-पिता से करें व शासन द्वारा बनाई गई हेल्पलाइन नम्बर 1098,112, 181 पर भी संपर्क किया जा सकता है। सोशल साइट से भी गलत व्यवहार होने की शिकायतें आने लगी हैं | यदि आपको फेसबुक – व्हाट्सएप पर कोई ऐसी टिप्पणी या पोस्ट करता है जिससे असहजता महसूस होती है, तो उसे तत्काल फ्रेंड लिस्ट से हटा दें और इसकी जानकारी माता पिता व हेल्पलाइन नंबर पर दे सकते हैं। छात्रों ने कहा कि सोशल साइट का चलन तेजी से बढ़ा है। फेसबुक पर फ्रेंड लिस्ट बनाने की होड़ सी मची रहती है। इस दौरान कई बार गलत व्यक्ति भी फ्रेंड लिस्ट में शामिल हो जाते हैं जो परेशानी का कारण बन जाते हैं। अब इस पर ध्यान देंगे ताकि गलत व्यक्ति फ्रेंड न बन पाए। छात्राओं ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से आज हमें यौन शोषण एवं बाल अपराध की जानकारी मिली है, इसमें जो हेल्पलाइन बताई गई हैं, वह बहुत उपयोगी हैं।अगर कोई भी मेरे साथ गलत व्यवहार करता है तो इसकी जानकारी अपने माता पिता को जरुर देगे |
इस दौरान पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज कनकापुर के प्रधानाचार्य श्री हरि प्रकाश, किशोर स्वास्थ्य समन्वयक आर के एसके से नीलम मिश्रा, लैब टेक्नीशियन श्री अंकित पाल और कालेज के लगभग 158 किशोर किशोरियों शामिल रहे |

Related posts

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे पर लटका मिला शव

admin

महिला की जहर सेवन से हुई मौत

admin

अमेठी जिला के संजय गांधी हॉस्पिटल में कार्डियो ICU शुरू होगा

admin

Leave a Comment