October 27, 2026
Bhaskar News Agency
अमेठीउत्तर प्रदेश

अमेठी जिला के संजय गांधी हॉस्पिटल में कार्डियो ICU शुरू होगा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अमेठी जिला )

जिले के मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल के हृदयालय में आईसीसीयू वार्ड का उद्घाटन शनिवार को जिलाधिकारी निशा अनंत ने किया है। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की है। संजय गांधी अस्पताल गांधी परिवार द्वारा संचालित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में अग्रणी है।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रशासन ने डीएम को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और तकनीकी सुविधाओं की जानकारी भी दी है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र तिवारी ने बताया  है कि यह प्रदेश का पहला ग्रामीण क्षेत्र का अस्पताल है जहां कैथलैब और अन्य उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा, “अब अमेठी, प्रतापगढ़, रायबरेली, फैजाबाद, गोंडा और बलरामपुर के मरीजों को लखनऊ और बनारस जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि इलाज का खर्च भी कम होगा।”

Related posts

खराब हुआ रोलर, नहीं बन पा रहा प्रेशर, 4 दिन से चीनी मिल में गन्ना पेराई बंद – किसान परेशान

admin

तकनीकी खराबी सही होने पर फिर शुरू हुई चीनी मिल में गन्ना पेराई

admin

पुलिस ने महिला की हत्या का 10 घंटे के अंदर किया खुलासा ,आरोपी को गिरफ्तार कर आला कत्ल किया गया बरामद*

admin

Leave a Comment